22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन: तीसरी बार ताजपोशी से पहले शी जिनपिंग ने कोरोना, ताइवान, राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर CPC अधिवेशन में दिया बयान

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की शुरुआत करते हुए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी, ताइवान, राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बयान दिया। आइए जानते हैं CPC अधिवेशन में उन्होंने भाषण के दौरान बड़ी बातें क्या बोली।
2 min read
Google source verification
china-s-xi-hails-hong-kong-transition-out-of-chaos-slams-taiwan-separatism.jpg

China's Xi hails Hong Kong transition out of 'chaos', slams Taiwan 'separatism'

चीन की सत्ता संभाल रही कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) का आज 20वां अधिवेशन शुरू हो गया है। इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है क्योंकि इसमें चीन के राष्ट्रपति के तौर पर शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर मुहर अधिवेशन के दौरान ही लगेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति के लिए शी जिनपिंग का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शी जिनपिंग ने आज 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कहा कि "चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है। हमने अगले पांच साल के लिए ठोस रणनीति तैयार की है।"

इसके साथ ही शी जिनपिंग ने कहा कि हमने पार्टी व देश को आगे बढ़ाया है, आगे और अधिक बैहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। इसके साथ ही हर मोर्चे पर विकास का नया टारगेट भी फिक्स किया गया है।

ताइवान पर विदेशी ताकतों का दखल बर्दाश्त नहीं: जिनपिंग
शी जिनपिंग ने अपने भाषण में ताइवान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ताइवान में विदेशी ताकतों का दखल है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ताइवान पर विदेशी ताकतों के दखल का करारा जवाब दे रहे हैं। जिनपिंग ने ताइवान के मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मु्द्दा बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हांगकांग के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। इसके अलावा जिनपिंग ने कोरोना की नीति का जिक्र करते हुए कहा कि हमने लोगों की जिंदगियां बचाई है।

भ्रष्टाचार सबसे बड़ा ट्यूमर
शी जिनपिंग ने कहा कि "पूरी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि पार्टी पर सख्ती से शासन करना हमेशा पथ है और आत्म-क्रांति हमेशा पथ है। हमें कभी भी आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमें पार्टी में सुधार करना जारी रखना चाहिए और चीन के आधुनिकीकरण के प्रयासों का मुख्य नेता बनना चाहिए। इसके साथ ही जिनपिंग ने कहा कि "भ्रष्टाचार सबसे बड़ा ट्यूमर है जो पार्टी की जीवन शक्ति और लड़ने की शक्ति को नुकसान पहुंचाता है।"

यह भी पढ़ें: चीन में आज से CPC का 20वां अधिवेशन, क्या शी जिनपिंग बने रहेंगे राष्ट्रपति जीवनभर?