चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब और बढ़ चुका है और इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हाल ही में चीन ने ताइवान के पास दो दिवसीय सैन्याभ्यास अब खत्म हो गया है। इस सैन्याभ्यास के दौरान चीन ने बड़ी संख्या में फाइटर जेट्स और नेवी वॉरशिप्स का भी इस्तेमाल किया और ताइवान को घेरने का अभ्यास किया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। इसी बीच चीन के स्टेट टीवी ने एक बड़ा और सनसनीखेज ऐलान कर दिया है।
चीन करेगा ताइवान पर कब्ज़ा
चाइनीज़ स्टेट टीवी, जो चीन का सरकारी टीवी चैनल है, ने हाल ही में एक बड़ा और सनसनीखेज ऐलान कर दिया है। चाइनीज़ स्टेट टीवी ने यह ऐलान कर दिया है कि चीन आने वाले समय में ताइवान पर कब्ज़ा कर लेगा। चीन के ताइवान को घेरते हुए दो दिवसीय युद्धाभ्यास के बाद से ही चीन के ऐसा करने की आशंका काफी बढ़ गई है। हालांकि चीन की सरकार या सेना की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है, पर चीन ने यह साफ कर दिया था कि उनका युद्धाभ्यास ताइवान को उसकी हरकतों की सज़ा देने के तौर पर किया। इतना ही नहीं, चीन की तरफ से यह भी साफ कर दिया गया कि ताइवान की स्वतंत्रता सेना के सिर तोड़ दिए जाएंगे और उनका खून भी बहाया जाएगा।
जनता को किया आगामी युद्ध के लिए तैयार
चाइनीज़ स्टेट टीवी ने चीन की जनता को आगामी युद्ध के लिए तैयार भी कर दिया। इसके साथ ही चाइनीज़ टीवी ने राजनीतिक प्रतिबंध और गिरफ्तारियों की ओर भी इशारा किया जो ताइवान के नेताओं को झेलना पड़ सकता है।