सूडान (Sudan) में अप्रैल, 2023 से सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज़ आरएसएफ के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से देश में जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और कई लोग अभी भी काफी मुश्किल हालातों में जी रहे हैं। अब सूडान में एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सूडान के व्हाइट नाइल (White Nile) राज्य में हैजा (Cholera) के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।