14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राज़ील में ढही चर्च की छत, 2 लोगों की मौत

Brazil Church Roof Collapse: ब्राज़ील में एक चर्च की छत गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
Church roof collapses in Brazil

Church roof collapses in Brazil

ब्राज़ील (Brazil) में शुक्रवार को एक चर्च में हादसा हो गया। ब्राज़ील के पर्नामबुको राज्य की राजधानी रेसिफ के एक चर्च की छत ढह गई। यह हादसा शुक्रवार को आवर लेडी ऑफ कॉन्सेप्शन की सैंक्चुअरी में आर्चडीओसीज़ द्वारा आयोजित एक भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान हुआ। जिस दौरान लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा था, उस दौरान ही अचानक से वहाँ की छत ढह गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

2 लोगों की मौत

ब्राज़ील के पर्नामबुको राज्य की राजधानी रेसिफ में चर्च की छत गिरने से 2 लोगों की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। रेसिफ़ सिटी काउंसिल ने इस बात की पुष्टि की।

कई लोग हुए घायल

चर्च की छत गिरने के इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि सभी को ज़्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन 20 लोगों को चिकित्सकीय सहायता लेने की ज़रूरत पड़ी।

किस वजह से गिरी छत?

रेसिफ शहर के चर्च की छत किस वजह से गिरी, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में कहर बनकर गिरी बारिश, 24 लोगों की मौत