भारत में भी खतरनाक वेरिएंट BF-7 के मरीज मिले
जापान, अमरीका के अलावा दक्षिण कोरिया में 88172, फ्रांस में 54613 तो ब्राजील में 44415 नए मरीज मिले है। बात भारत की करें तो यहां आंकड़ा अभी कम है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 145 नए केस मिले। विशेषज्ञों की नजर में भारत में कोरोना के नए केसों से ज्यादा खतरनाक है नए वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 के मरीजों का मिलना। भारत में वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 के पांच मरीज मिल चुके हैं। इसी वेरिएंट ने चीन में तबाही मचा रखी है। ऐसे में भारत पर भी कोरोना की नई लहर का खतरा मंडरा रहा है।