24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / भारत के पड़ोसी देश चीन में हो रही मगरमच्छों की नीलामी

भारत के पड़ोसी देश चीन में हो रही मगरमच्छों की नीलामी

Crocodiles Auction: भारत के पड़ोसी देश में मगरमच्छों की नीलामी हो रही है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Apr 2025, 11:18 AM IST

Crocodile Colour Changed

Crocodile Colour Changed

दुनियाभर में अलग-अलग चीज़ों की नीलामी होती है। कई बार तो ऐसी चीज़ों की भी नीलामी होती हैं जिनके बारे में सुनकर हैरानी भी होती है। ऐसा ही कुछ भारत (India) के पड़ोसी देश में भी हो रहा है। हम बात कर रहे हैं चीन (China) की, जहाँ मगरमच्छों की नीलामी (Crocodiles Auction) हो रही है और वो भी जीवित मगरमच्छों की। पढ़कर हैरानी ज़रूर हो सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। संपत्ति के नाम पर चीन में 100 टन सियामी मगरमच्छों की नीलामी हो रही है। सियामी मगरमच्छ, ताज़े पानी में रहने वाले मगरमच्छों की एक प्रजाति है, जिसकी नीलामी 10 मार्च से चल रही है।

शुरुआती कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

चीन में एक स्थानीय कंपनी के कर्ज़ नहीं चुका पाने पर उसकी संपत्ति की नीलामी का फैसला लिया गया। ये मगरमच्छ गुआंग्डोंग होंग्यी मगरमच्छ उद्योग कंपनी के स्वामित्व में थे, जिसकी स्थापना 2005 में मो जुनरोंग ने की थी। मो को कभी 'क्रोकोडाइल गॉड' कहा जाता था, लेकिन कर्ज़ न चुका पाने के चलते कोर्ट के आदेश पर मो की कंपनी को अपनी संपत्ति यानी मगरमच्छ नीलाम करने पड़ रहे हैं। इन मगरमच्छों की शुरुआती कीमत 40 लाख युआन है, जिसकी भारतीय करेंसी में कीमत लगभग 4.7 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के लौटते ही भारतीय युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका, चीन की बढ़ सकती है चिंता!

नीलामी में नहीं है लोगों की दिलचस्पी

अलीबाबा ज्यूडिशियल ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर यह नीलामी हो रही है और कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है। हालांकि कोर्ट के अनुसार नीलामी में मगरमच्छों को खरीदने वाले व्यक्ति के पास मगरमच्छ श्रेणी के लिए एक्वेटिक वाइल्डलाइफ का आवश्यक लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा नीलामी होने पर खरीदार को स्वयं ही मगरमच्छों की डिलीवरी भी लेनी होगी। इसी वजह से अब तक किसी ने भी इस ऑनलाइन नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

करीब दो महीने चलेगी नीलामी

चीन में इन मगरमच्छों की नीलामी 10 मार्च से शुरू हुई थी और इसके 9 मई तक चलने की संभावना है। ऐसे में योग्य और इच्छुक लोगों के पास मगरमच्छ खरीदने के लिए करीब 2 महीने का समय है, जिसमें से करीब एक महीना बीत चुका है।

यह भी पढ़ें- अब पाकिस्तान में भी किसान करेंगे आंदोलन, कॉर्पोरेट खेती के विरोध में सेना के खिलाफ प्रदर्शन का लिया फैसला