Cyber Attack: यहां आतंककारी हमले की चेतावनी के साथ देश के 19 रेलवे स्टेशनों का सिस्टम हैक कर लिया गया है। इससे लोगों में खलबली मच गई है। रेलवे नेटवर्क साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रभावित स्टेशनों पर वाई-फाई बंद कर समस्या से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटेन (Britain news) के कई रेलवे स्टेशनों के सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ (Cyber Attack news in hindi), जिसके बाद हैकर्स ने वाई-फाई हैक (Wi Fi) कर यूरोप में हमले का संदेश भेजा। प्रभावित स्टेशनों में लंदन यूस्टन भी शामिल है, मैनचेस्टर पिकाडिली, बर्मिंघम शामिल हैं। रेलवे नेटवर्क के प्रवक्ता ने कहा कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रभावित स्टेशनों पर वाई-फाई बंद करके घटना से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।