माल्टा फैशन वीक में पहली हिन्दुस्तानी: माल्टा फैशन वीक के आयोजकों ने बताया कि धोली मीणा 26 बरसों के फैशन वीक के इतिहास में भाग लेने वाली ऐसी पहली भारतीय हैं। वहीं, धोली मीणा ने कहा कि विदेशियों के सामने राजस्थानी संस्कृति प्रदर्शित करना और फैशन वीक (Fashion Week) के इतिहास में पहली हिंदुस्तानी बनना उनके लिए एक गौरवशाली क्षण था।
वो खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें यह अवसर मिला। धोली मीणा ने बताया कि विदेशी लोग जब राजस्थानी संस्कृति की तारीफ़ करते है, तब उन्हें बहुत गर्व होता है।