क्या आप कभी ऐसे होटल के कमरे में गए हैं, जिसका नंबर 13 हो? या फिर किसी होटल की मंजिल पर गए हैं, जिसमें 12 के बाद सीधे 14 नंबर आता है? शायद गए भी होंगे तो ध्यान नहीं दिया होगा, और जिन्होंने ध्यान दिया होगा उन्होंने किसी कारणवश पूछा नहीं होगा। बता दें, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो 13 नंबर के अंक से डरते हैं। बल्कि कई जगहों की लिफ्ट में 13 नंबर शामिल नहीं होता।