सड़क दुर्घटनाएं (Road accidents) सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर विषय है। दुनिया के कई देश इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं। इन्हीं में पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया (Ethiopia) भी शामिल है। इथियोपिया की सरकार ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जो सड़क दुर्घटनाओं का डेटा दिखाते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि घातक सड़क दुर्घटनाओं ने पूर्वी अफ्रीकी देश में गंभीर चिंता पैदा कर दी है।