18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस 10 सितंबर को होंगे आमने-सामने, चुनाव से पहले करेंगे डिबेट

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस 10 सितंबर को होंगे आमने-सामने, चुनाव से पहले करेंगे डिबेट

US Presidential Debate: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने चुनावी डिबेट में एक-दूसरे से बहस करने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Aug 2024, 11:53 AM IST

Presidential Debate between Donald Trump and Kamala Harris

Donald Trump Vs. Kamala Harris

अमेरिका (United States Of America) में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। चुनाव में 3 महीने से भी कम समय बाकी है और ऐसे में चुनावी तैयारियाँ भी जोर-शोर से जारी हैं। रिपब्लिक पार्टी से एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ही उम्मीदवार हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी से वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के चुनावी रेस से अपना नाम वापस लेने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) डेमोक्रेटिक पार्टी से नई राष्ट्रपति उम्मीदवार बन गई हैं। आगामी चुनाव में जीत के लिए दोनों ही अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रहे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। पर फिलहाल यह सबकुछ सिर्फ सोशल मीडिया, इंटरव्यूज़ या रैलियों में ही किया जा रहा है। पर जल्द ही दोनों चुनावी डिबेट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।

10 सितंबर को होगी डिबेट

अमेरिका में हर बार राष्ट्रपति चुनाव से पहले कुछ मौकों पर दोनों उम्मीदवार डिबेट में हिस्सा लेते हैं और एक-दूसरे से बहस करते हैं। 27 जून को बाइडन और ट्रंप के बीच डिबेट हुई थी। दोनों के बीच अगली डिबेट 10 सितंबर को होने वाली थी, पर बाइडन के चुनावी रेस से हटने के बाद अब वो डिबेट कैंसिल हो गई है। लेकिन अब ट्रंप और कमला के बीच डिबेट होगी। इसके लिए पहले 4 सितंबर का दिन तय किया गया था, पर अब इस डिबेट के लिए 10 सितंबर का दिन फाइनल किया गया है। दोनों ही इस दिन डिबेट के लिए सहमत हो गए हैं। यह डिबेट पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) राज्य में हो सकती है।


यह भी पढ़ें- गाज़ा में युद्ध विराम पर वार्ता के लिए तैयार इज़रायल, 15 अगस्त को होगी बात