तनाव में आएगी कमी
उत्तर कोरिया के इस कदम का अमरीका सहित अन्य देशों ने स्वागत किया है। इसे दुनिया की बेहतरी के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लिए डिजाइन इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जिससे उसे अमरीकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल हो गई है। उसके इस कदम से अमरीकी सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।