Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद चर्चा तेज है कि ट्रंप की टीम में गुजराती मूल के काश पटेल (Kash Patel) को अमेरिका की जासूसी एजेंसी CIA के प्रमुख की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस बीच, भारतवंशी वकील काश पटेल ने एक इंटरव्यू में ट्रंप के आगामी ऐजेंडे को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि ट्रंप की प्राथमिकताएं सीमा पर सख्ती, आतंकवाद पर नकेल, इजरायली बंधकों को घर लाना और लंबे समय से चले आ रहे युद्धों को समाप्त कर शांति स्थापित करना है।