Syria: सीरिया में छाए गतिरोध के बीच अब अमेरिका की भूमिका को लेकर कई रणनीतिकार भड़क गए हैं। पश्चिम एशिया के रणनीतिकार वैल अव्वाद ने इसे लेकर कहा है कि अमेरिका सीरिया, इराक और ईरान (Iran) में संघर्षों समेत मध्य पूर्व में गहराई से शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बयान पर रणनीतिकार ने कहा कि आज इन देशों की जो हालत है और जो भी संघर्ष है उसका जिम्मेदार अमेरिका भी है। उन्होंने सीरिया, लेबनान, इराक और ईरान में मौजूदा स्थिति के लिए अमेरिका की विदेशी हस्तक्षेप नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट को अमेरिका ने पूरा बर्बाद कर दिया।