13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Philippines Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। इसी बीच आज फिलीपींस में भूकंप से धरती कांप उठी।
less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले जगजाहिर हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं। इन देशों में फिलीपींस (Philippines) भी है। आज, गुरुवार, 18 जुलाई को फिलीपींस में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। फिलीपींस में यह भूकंप मरिहाटैग (Marihatag) से 46 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार फिलीपींस में आज सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर भूकंप आया। फिलीपींस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 51.6 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

फिलीपींस में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस भूकंप का असर प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।

भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- बिल्डिंग में उस समय लगी भीषण आग जब सो रहे थे लोग, 7 लोगों ने गंवाई जान