
Earthquake in Madagascar
दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते रहते हैं। आज, शनिवार, 23 मार्च को आए भूकंपों में किर्गिज़स्तान (Kyrgyzstan) में आया भूकंप भी शामिल है। किर्गिज़स्तान में आज क्यज़िल-सू (Kyzyl-Suu) से 131 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) बे भी किर्गिज़स्तान में आज आए भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
किर्गिज़स्तान में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
झटका हुस महसूस, नहीं हुआ नुकसान
किर्गिज़स्तान में आज आए भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास में बस एक्सीडेंट, 2 की मौत और 40 घायल
Published on:
23 Mar 2024 12:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
