
भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही बढ़ोत्तरी हो रही है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 11 मई को आए भूकंपों में जापान (PJapan) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप हिरू (Hirool) से 116 किलोमीटर साउथर्नईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार जापान में आज आए भूकंप का समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट रहा। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान, पर झटका हुआ महसूस
जापान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। इससे कई लोग अपने-अपने घरों से भी निकल भागे। कुछ घरों में झटकों से सामान गिर गया लेकिन कुछ नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना में ट्रेन एक्सीडेंट, 60 लोग घायल
Updated on:
11 May 2024 12:18 pm
Published on:
11 May 2024 12:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
