29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: टोंगा में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं कई भूकंप आ रहे हैं। आज एक बार फिर टोंगा में भूकंप आया है।
2 min read
Google source verification
earthquake

दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं कई भूकंप आ रहे हैं और भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा भी हो रहा है। कुछ देश तो ऐसे भी होते हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और इनमें टोंगा (Tonga) भी शामिल है। आज, गुरुवार, 13 जून को टोंगा में फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप टोंगा के नियाफू (Neiafu) से 136 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर आया। टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि लोगों को भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में वृद्धि

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- G7 लीडर्स का बड़ा फैसला, यूक्रेन को देंगे 4 लाख करोड़ रुपये