29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के अलास्का में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Earthquake In Alaska: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज अलास्का में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Sep 2023, 3:14 PM IST

earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामले बढ़े हैं। हर दिन दुनिया के अलग-अलग हिस्से में भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) के सैंड पॉइंट (Sand Point ) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, बुधवार, 27 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर आया। अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की गहराई 49.7 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

अलास्का के सैंड पॉइंट में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- हिंदू फोरम कनाडा की जस्टिन ट्रूडो से अपील, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के नफरत भरे वीडियो की हो जांच