1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंगा में भूकंप से खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Earthquake In Tonga: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज टोंगा में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Sep 2023, 3:22 PM IST

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

भूकंप पर गौर किया जाए, तो दुनियाभर में इसके मामले पिछले एक साल में बढ़े हैं। दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं और एक दिन में भूकंप के एक से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप टोंगा (Tonga) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप टोंगा के नियाफू (Neiafu) शहर से करीब 35 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शनिवार, 23 सितंबर को जल्द सुबह 3 बजकर 43 मिनट पर आया।


कितनी रही टोंगा में आए भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आए इस भूकंप की गहराई 50.6 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- ताइवान की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा घायल

नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में कुछ समय के लिए खलबली ज़रूर मच गई।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पेंटागन के पूर्व ऑफिसर का बड़ा बयान, कहा -'भारत पर आरोप लगाकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने की बड़ी गलती'