14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Philippines Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज फिलीपींस में भूकंप आया।
less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। कुछ देश तो ऐसे हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं और इन देशों में फिलीपींस (Philippines) भी शामिल है। फिलीपींस में आज, सोमवार, 18 नवंबर को फिर भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। फिलीपींस में यह भूकंप बास्को (Basco) से 37 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। फिलीपींस में भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि फिलीपींस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


कांप उठी धरती, नहीं हुआ नुकसान

फिलीपींस में आज आए भूकंप से धरती कांप उठी और प्रभावित क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों में भी लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल ने दिया हिज़बुल्लाह को एक और जख्म, मीडिया चीफ को किया ढेर