12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: टोंगा में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज टोंगा में फिर एक बार भूकंप आया।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में टोंगा (Tonga) भी है। आज, शनिवार, 22 जून को टोंगा में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। टोंगा में आज आया भूकंप नियाफू (Neiafu) से 173 किलोमीटर नॉर्थ ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- तालिबान का ईरान से वादा, इज़रायल के खिलाफ जंग में हमास और हिज़बुल्लाह की मदद के लिए तैयार