31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलीपींस में भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

Earthquake In Philippines: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज फिलीपींस में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Oct 2023, 6:22 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake in Guam

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हर दिन भूकंप आते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप फिलीपींस (Philippines) में आया। फिलीपींस में नामुअक (Namuac) से 69 किलोमीटर नॉर्थ में यह भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, बुधवार, 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी फिलीपींस में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही फिलीपींस में आए भूकंप की गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 39 किलोमीटर रही।


लोगों में मची खलबली

फिलीपींस में आए इस भूकंप से भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई। लोग भागकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने फिर किया बवाल, तिरंगे को जलाकर किया अपमान