15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

Northern East Pacific Rise Earthquake: दुनियाभर में तेज़ी से भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। आज नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Jun 2024, 3:08 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में तेज़ी से भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, बुधवार, 12 जून को आए भूकंपों में नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ (Northern East Pacific Rise) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं है सुनामी का खतरा

नॉर्थर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए इस भूकंप की वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Italy Visit: तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद G7 शिखर सम्मेलन के लिए अपने पहले विदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी