
Earthquake in Japan
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में तेज़ी से इजाफा हुआ है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के नए मामले देखने को मिलते हैं और यह काफी सामान्य सी बात हो गई है। एक दिन में अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप के मामले देखे जाते हैं। भूकंपों की लिस्ट में अब एक और भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप टोंगा (Tonga) में आया। रिक्टर स्केल पर टोंगा में आए भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज, बुधवार, 9 अगस्त को देर रात 12 बजकर 8 मिनट रहा और यह हिहीफो (Hihifo) गांव से 103 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
टोंगा के हिहीफो गांव से 103 किलोमीटर साउथवेस्ट में आए इस भूकंप की गहराई 58 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
टोंगा में आए भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाके में लोगों को भूकंप का झटका महसूस ज़रूर हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। वहीं कोस्टल इलाकों में भूकंप आने से सुनामी की संभावना भी रहती है।
यह भी पढ़ें- रूस ने मार गिराए राजधानी मॉस्को की तरफ आ रहे दो ड्रोन्स
Published on:
09 Aug 2023 02:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
