
दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, बुधवार, 10 जुलाई को आए भूकंपों में अफ्रीका के साउथ (South Of Africa) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 रही। यह ऑस्ट्रेलिया (Australia) के करीब था। भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर साउथ अफ्रीका में भूकंप आया। साउथ अफ्रीका में आज आए भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
अफ्रीका के साउथ में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
जोर के झटके से घबराए लोग
अफ्रीका के साउथ में आज आए भूकंप के जोर के झटके से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोग घबरा गए। लोग डर कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। इस भूकंप से कुछ घरों और इमारतों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस भूकंप से ऑस्ट्रेलिया में सुनामी का भी कोई खतरा नहीं है।
भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंतनीय
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंतनीय है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियाई संगीतकारों ने अलग अंदाज़ में पेश किया वंदे मातरम्
Updated on:
10 Jul 2024 01:56 pm
Published on:
10 Jul 2024 01:56 pm
