मस्क के मुताबिक धरती पर अभी भी कम लोग हैं और यह बहुत बड़ी समस्या है। एलन मस्क ने वॉल स्ट्रीट जर्नल ( Wall street journal) के एक कार्यक्रम में अपने टेस्ला बॉट जोकि एक तरह का एंड्रॉइड है,इसके बारे में बात करते हुए कहा था कि केवल एक बॉट सेना ही बिना आराम, भोजन या शिकायत के काम करने के इच्छुक मजदूरों की कॉर्पोरेट आवश्यकता को पूरा कर सकती है, लेकिन जब तक बॉट चालू नहीं हो जाते, तब तक मस्क के स्क्विड गेम को अभी भी मांस और खून वाले श्रमिकों (यानी इंसानों) की जरूरत है।? एलन मस्क ने कहा, मैं इस पर और कितना जोर दूं कि धरती पर पर्याप्त लोग नहीं हैं, सभ्यता के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक कम जन्म दर है।