रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों में और उसके आस-पास बिकने वाले एनर्जी ड्रिंक्स पर बैन लगा दिया है इसके साथ ही इन एनर्जी ड्रिंक्स का विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, मार्केटिंग भी नहीं होगी, इस पर भी पूरी तरह प्रतिबंध है। ये फैसला देश भर के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा संस्थानों पर भी लागू होंगे। सभी स्कूलों को आदेश है कि जब छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए स्कूल परिसर में इकट्ठा हों तो उन्हें एनर्जी ड्रिंक्स से होने वाले निगेटिव रिजल्ट्स के बारे में बताएं।