23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल टैंकर में धमाके से नाइजीरिया में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 86

Nigeria Fuel Tanker Explosion: नाइजीरिया में हुए फ्यूल से भरे टैंकर में भीषण धमाके से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Jan 2025, 12:47 PM IST

Fuel tanker explosion in Nigeria

Fuel tanker explosion in Nigeria

नाइजीरिया (Nigeria) में शनिवार को नाइजर (Niger) राज्य के सुलेजा (Suleja) शहर के करीब गुआ इलाके में डेको जंक्शन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। देश की इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्यूल से भरे एक टैंकर (Fuel Tanker) में भीषण धमाका हो गया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार फ्यूल से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर काफी सारा फ्यूल फैल गया। ऐसे में कई लोग उस फ्यूल को लेने के लिए वहाँ पहुंच गए। इन लोगों को रोकने की काफी कोशिश की गई, लेकिन लोग नहीं माने। फ्यूल और टैंकर में आग लग गई और भीषण धमाका (Explosion) हो गया।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 86

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के सुलेजा शहर के पास फ्यूल टैंकर में हुए धमाके की वजह से पहले 70 लोगों के मरने की खबर सामने आई थी। अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 86 हो गया है।


यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में सेना ने गलती से जनता पर की एयरस्ट्राइक, 16 लोगों की हुई मौत

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

फ्यूल टैंकर में हुए इस धमाके की वजह से कई लोग घायल हो गए थे। इन लोगों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से ज़्यादातर लोगों की स्थिति गंभीर थी। ऐसे में पहले ही इस बात की आशंका जताई गई थी कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है और ऐसा ही हुआ। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका बरकरार है। 50 से ज़्यादा लोग अभी भी घायल स्थिति में अस्पताल में ही भर्ती हैं।

मरने वालों में ज़्यादातर मुस्लिम

अफ्रीका का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश नाइजीरिया ही है और इसके नाइजर राज्य में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। ऐसे में फ्यूल टैंकर में हुए धमाके में मरने वालों में ज़्यादातर मुस्लिम ही हैं। शनिवार को देर रात तक मरने वालों को इस्लामिक रीति-रिवाजों के मुताबिक दफनाने के लिए स्थानीय निवासी और अधिकारी कब्र खोदते रहे।

यह भी पढ़ें- लॉस एंजेलिस में कैसे लगी विनाशकारी आग? हादसा या साजिश!

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

नाइजीरिया में जिगावा (Jigawa) राज्य के माजिया (Majia) शहर में पिछले साल ऐसा ही हादसा हुआ था। 15 अक्टूबर की रात को फ्यूल से भरा एक टैंकर पलट गया था और उसमें भीषण धमाका हो गया था। इस हादसे में 147 लोगों की मौत हुई थी।

अक्सर होते हैं ऐसे हादसे

नाइजीरिया में ऐसे हादसे अक्सर होते हैं जब फ्यूल टैंकर में धमाके होते हैं और इससे जान के साथ ही माल का नहीं नुकसान होता है। इन्हें रोकने की तमाम कोशिशें की जाती हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता।