स्कॉटलैंड में एक महिला ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में हैरान करने वाली बात का खुलासा किया। महिला ने एक पॉडकास्ट पर बताया कि ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों दोस्त बन गए। कुछ समय में ही दोनों की दोस्ती और भी बढ़ गई और रिलेशनशिप का रूप ले लिया। दोनों ने शादी की प्लानिंग शुरू कर दी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों को ही जोर का झटका लगा। महिला को पता चला कि जिस युवक से वह शादी करना चाहती है, उसका पिता, यानी कि महिला का होने वाला ससुर (Future Father-In-Law), उसका एक्स-बॉयफ्रेंड (Ex-Boyfriend) रह चुका है।