Israel Hamas War: इजरायल गाजा युद्ध को अब एक साल 3 महीने हो गए हैं। अब इस युद्ध में एक बड़ा मोड़ आ गया है। हमास, गाज़ा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों (Israeli Hostages) को रिहा करने को तैयार हो गया है। हमास का कहना है कि वो 34 बंदियों को रिहा करेगा जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग हैं। लेकिन इधर इजरायल का कहना है कि उनके पास बंधकों की कोई लिस्ट नहीं आई है, ना ही उनकी हमास से कोई बात हुई है कि वो बंधकों को छोड़ने जा रहा है।