3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

119 साल पुराना यह पन्ना 3 करोड़ रुपए में बिका, जानिए क्या लिखा है इसमें

अंग्रेजी कहानी और नाटकों के मशहूर लेखक शेरलॉक होम्स किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर के तमाम देशों में उनके चाहने वाले भरे पड़े हैं। उनसे जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए कुछ लोग तो पैसा पानी की तरह बहा देते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 Nov 2021, 7:30 PM IST

sherlock.jpg

नई दिल्ली।

अंग्रेजी कहानीकार और नाटककार शेरलॉक होम्स के प्रशंसक आपको ज्यादातर देशों में मिल जाएंगे। चाहे वह भारत हो या अमरीका या फिर ब्रिटेन। कुछ लोगों की दीवानगी तो यहां तक है कि वह उनसे जुड़ी किसी भी चीज को खरीदने के लिए पैसा पानी की तरह बहा सकते हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शेरलाॅक होम्स के नॉवेल 'द हाउंड ऑफ द बास्करविल्स' की मूल स्क्रिप्ट का एक हैंडरिटेन पेज 423,000 डॉलर यानी 3.13 करोड़ रुपए में बेचा गया है।

यह भी पढ़ें:-वर्चुअल मीटिंग में थीं महिला प्रधानमंत्री, तभी आ गई उनकी बेटी और वायरल हो गया वीडियो, जानिए क्यों

20x33 सेमी का यह पेज टेक्सास के डलास में हेरिटेज नीलामी की ओर से एक निजी खरीदार को बेचा गया था। जानकारी के मुताबिक पेज अच्छी स्थिति में है। इसकी शीर्षक 'चैप्टर XIII, फिक्सिंग द नेट्स' है। इसमें होम्स और डॉ वाटसन को मूर पर एक हत्या और एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के बारे में चर्चा करते हुए दिखाया गया है। पेज में एक लाइन कटी हुई भी है जहां इस पुस्तक के लेखक कॉनन डॉयल ने स्क्रिप्ट में सुधार किया था।

आठ साल पहले फिक्शनल डिटेक्टिव के मारे जाने के बाद सर आर्थर कॉनन डॉयल ने 1902 के उपन्यास में शेरलॉक होम्स के कैरेक्टर को फिर से जिंदा किया था। यह पेज द हाउंड ऑफ़ द बास्करविल्स की मूल स्क्रिप्ट के 185 पृष्ठों में से एक है। ज्यादातर पेज समय के साथ नष्ट हो गए क्योंकि डॉयल ने एसिडिक पेपर पर लिखा था। आज सिर्फ 37 पेज ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:-पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार- आप होमवर्क क्यों नहीं करते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैरिटेज के प्रवक्ता ने बताया कि 1894 में अपने लोकप्रिय कैरेक्टर शेरलॉक होम्स को मारने के बाद, कॉनन डॉयल ने उसे आठ साल बाद 'द हाउंड ऑफ द बास्केरविल्स' में एक बार फिर जिंदा किया था। यह पुस्तक उनकी नॉवेल सीरीज की सबसे अधिक लोकप्रिय किताब साबित हुई।