3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्चुअल मीटिंग में थीं महिला प्रधानमंत्री, तभी आ गई उनकी बेटी और वायरल हो गया वीडियो, जानिए क्यों

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ‌का‌ फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कोरोना वायरस महामारी पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर वह बात कर रही थीं और इस बीच उनकी बेटी वहां आ जाती है। इसके बाद दोनों के बीच शुरू हुआ मजेदार सवाल जवाब का दौर।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 Nov 2021, 4:26 PM IST

jiacinda.jpg

नई दिल्ली।

दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोना महामारी एक बार फिर वापस तबाही मचा रही है। न्यूजीलैंड में भी पहली बार हालात काफी बिगड़ रहे हैं। ऐसे में वहां की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं आम जनता इन प्रतिबंधों का विरोध कर रही है। ऐसे में जेसिंडा ने फेसबुक लाइव कर लोगों को मौजूदा हालात से रूबरू करा रही थीं। इस बीच उनकी बेटी उठ जाती है और लाइव के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, जेसिंडा न्यूजीलैंड के लोगों से कोरोना वायरस प्रतिबंधों को लेकर 8 नवंबर की देर रात फेसबुक पर लाइव वीडियो पर जानकारी साझा कर रही थीं। इसी दौरान उनकी बेटी की आवाज आई, मम्मी! इसके बाद जेसिंडा ने लोगों से माफी मांगते हुए बेटी से कहा, तुम्हें अब तक तो सो जाना चाहिए था। इस पर बेटी नीव ने नहीं में जवाब दिया। फिर जेसिंडा ने कहा कि यह सोने का वक्त है बेटी, आप बिस्तर पर वापस जाओ। मैं कुछ देर में आई। एक मिनट में आपके पास आई।

यह भी पढ़ें:- COP-26 Summit में शामिल होने इस देश की मंत्री ने किया 27 घंटे ट्रेन का सफर, विमान से पहुंचने पर कई शख्सियतों की हुई आलोचना

इसके बाद जेसिंडा ने एक बार फिर मुस्कुराते हुए लोगों से माफी मांगी। फिर कहा कि वह बीच में उठ गई। मुझे लगा था कि यह फेसबुक लाइव के लिए एक बेहतर वक्त होगा। क्या किसी और के बच्चे सोने के बाद तीन-चार बार उठ जाते हैं? शुक्र है मेरी मां मेरे साथ हैं, ऐसे में वह मदद करती हैं। इसके बाद जेसिंडा फिर से कोरोना महामारी पर बातचीत शुरू करती है कि फिर से नीव टोकती है कि इसमें इतना वक्त क्यों लग रहा है?

यह भी पढ़ें:-अमरीका और ब्रिटेन के साथ-साथ इन देशों ने दी कोवैक्सीन को मंजूरी, भारतीयों के लिए खोले अपने देश के दरवाजे

अबकी जेसिंडा ने नीव से माफी मांगते हुए कहा कि मुझे माफ कर दो बेटी। इसमें थोड़ा वक्त लग रहा है। इसके बाद जेसिंडा ने फेसबुक लाइव से जुड़े लोगों से भी माफी मांगी और कहा कि मुझे लगता है कि मैंने सभी महत्वपूर्ण बातें आप लोगों से साझा की हैं। मुझे अब जाना होगा। उसके सोने का वक्त है। फिर से मिलती हूं।आप सभी लोगों का जुड़ने के लिए शुक्रिया जेसिंडा अर्डर्न ने 21 जून 2018 को बेटी नीव को जन्म दिया था।