
Hindus in Different Countriies
Hindu Population countries: दुनिया में बड़ी संख्या में हिन्दू होने के बावजूद बांग्लादेश में 1940 के बाद से हिन्दू आबादी में लगातार कमी देखी गई है, यहां पहले 28 प्रतिशत हिन्दू निवास करते थे। इसके अलावा 4.2 मिलियन से अधिक की हिन्दू आबादी के साथ इंडोनेशिया में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हिन्दू समुदाय है। इंडोनेशिया के 1.6 फीसदी लोग हिन्दू धर्म का पालन करते हैं।
दुनिया के देशों में हिन्दुओं की संख्या।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म होने के बावजूद हिन्दू धर्म दुनिया के केवल तीन देशों का प्रमुख धर्म है। दुनिया में भारत, नेपाल और मॉरीशस ही सिर्फ तीन देश ऐसे हैं, जहां पर हिन्दू बहुसंख्यक हैं, लेकिन आज हम दुनिया उन 10 देशों की बात करेंगे जहां पर सबसे अधिक हिन्दू निवास करते हैं
आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग देशों में लगभग 1.2 अरब हिन्दू हैं। भारत की कुल आबादी में से 78.9 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म मानने वाले हैं। वहीं नेपाल की 80.6 फीसदी आबादी हिन्दू धर्म को मानती है। इसके अलावा मॉरीशस में भी 50 फीसदी से अधिक हिन्दू निवास करते हैं।
रिसर्च में बताया गया है कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ धर्म होने के बावजूद हिन्दू धर्म किसी देश का धर्म नहीं है। आज के समय में कैरेबियन, दक्षिण पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका सहित दुनिया भर में हिंदू निवास कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक आबादी क्रिश्चियन धर्म मानने वालों की है, इसके बाद इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं. वहीं तीसरे स्थान पर हिंदू धर्म है।
प्यू रिसर्च के साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हिन्दू आबादी लगभग 1.094 बिलियन है। विश्व के लगभग 95 फीसदी हिंदू भारत में निवास करते हैं। भारत में अधिकतर हिन्दू शैव और वैष्णव संप्रदाय के हैं। नेपाल में 28.6 मिलियन के साथ दूसरी सबसे बड़ी हिन्दू आबादी है।
शोध के अनुसार हिंदू धर्म ने नेपाल के इतिहास में एक बड़ी भूमिका निभाई, जो साल 2008 तक दुनिया का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र था। नेपाल में हिंदू धर्म भारत से तीन मायनों में अलग है। नेपाल में हिन्दू और बौद्ध समाज मिलजुल कर रहते हैं। इन पर इस्लाम का कोई प्रभाव नहीं है, इसके अलावा यहां पर भक्ति परंपराओं का कोई प्रभाव नहीं है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की तीसरी सबसे बड़ी आबादी लगभग 13.8 मिलियन है। यहां की आबादी में 8.2 फीसदी लोग हिंदू धर्म मानने वाले हैं। बड़ी संख्या में हिंदू होने के बावजूद बांग्लादेश में 1940 के बाद से हिंदू आबादी में लगातार कमी देखी गई है। यहां पहले 28 प्रतिशत हिन्दू निवास करते थे। इसके अलावा 4.2 मिलियन से अधिक की हिंदू आबादी के साथ इंडोनेशिया में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हिन्दू समुदाय है। इंडोनेशिया के 1.6 फीसदी लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 4 मिलियन हिंदू हैं, जो इसकी कुल आबादी का 1.9 फीसदी हैं पाकिस्तान में लंबे समय से हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म और सिख धर्म का भी पतन हो रहा है. पाकिस्तान में गैर-मुसलमानों को भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. हिन्दू धर्म श्रीलंका का सबसे पुराना धर्म है. श्रीलंका में 3.09 मिलियन के साथ छठी सबसे बड़ी हिन्दू आबादी है. श्रीलंकाई हिंदू ज्यादातर तमिल हैं।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में 2.51 मिलियन आबादी हिंदू धर्म को मानती है। लगभग 90 फीसदी अमेरिकी हिन्दू अप्रवासी और अप्रवासियों के बच्चे हैं। बाकी 10 फीसदी धर्मांतरित हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदू-अमेरिकियों की शैक्षिक स्थिति सबसे ऊपर है। इसके अलावा मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और म्यान्मार मे भी भारी संख्या में हिन्दू निवास करते हैं. ब्रिटेन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अल्पसंख्यकों की तुलना में ब्रिटिश हिन्दुओं की आर्थिक स्थिति सबसे बेहतर है।
Updated on:
05 Jul 2024 04:34 pm
Published on:
05 Jul 2024 04:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
