इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू लगातार ट्रंप से ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल होने की मांग कर रहे थे। दरअसल, फोर्डो स्थित ईरान का न्यूक्लियर साइट भूमिगत है। इजरायली सरकार के अनुसार, साइट भूमि से 60 फीट नीचे है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना था कि इस साइट पर हमला करने के लिए अमेरिका को आगे आना पड़ेगा। क्योंकि जमीन के भीतर के ठिकानों को भेदने में सिर्फ अमेरिका का स्टील्थ बॉम्बर विमान और MOP कारगर है।