एरोल ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत एक स्लीपिंग जायंट है, इसमें कोई संदेह नहीं है। अब भारत की जीडीपी दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। भारत एक विश्व शक्ति है। मैं इसके अलावा और क्या कह सकता हूं, यह शानदार है। मैं आपको बताता हूं कि यह शानदार क्यों है, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय लोग बहुत प्यार करने वाले लोग हैं। वो आक्रामक, मतलबी लोग नहीं हैं। वो ऐसे लोग हैं जो किसी व्यक्ति को गले लगाते हैं। इसलिए हम ऐसे लोगों को एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति बनने की स्थिति में देखना चाहते हैं।"