पाकिस्तान में क्रिकेटर से नेता बने 71 वर्षीय इमरान खान कई कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद करीब एक साल से जेल में हैं। सूत्रोंं के अनुसार, उमर और जरताज के साथ ही हम्माद अजहर, कंवल शौजाब, नईम हैदर पंजुथा, अमीर मुगल और खालिद खुर्शीद समेत पीटीआई ( PTI ) के अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की आशंका है।