दरअसल ब्रिटेन के मॉनमाउथशायर में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। 36 वर्षीय डेमियन वोजनिलोविच नामक चोर ने खाली पड़े एक महिला के घर में घुसकर चोरी की, लेकिन चोरी करने की अलावा उसने घर में खाना बनाया, सफाई की, घर में रखे कपड़े तक धोए। इतना ही नहीं, टूथब्रश और रसोई के बर्तनों को व्यवस्थित किया। घर में पड़े किराने के सामान को फ्रिज में रखा। डेमियन ने पक्षियों के लिए दाना डाला, पौधों के गमले हटाए, शराब की बोतलों को एक रैक में रखा और किचन में पोंछा लगाकर सफाई की। चोर ने लौटते हुए एक नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था, 'चिंता मत करो, खुश रहो और खाना खा लेना'।