गौर करने वाली बात ये है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) समझौते पर नेपाल के सहमत होने पर बहस चल रही है। हालांकि नेपाल ने अपना रुख अभी साफ नहीं किया है। लेकिन ओली के चीन के प्रति झुकाव को देखते हुए जानकार ये कह रहे हैं कि BRI पर नेपाल सहमत हो सकता है अगर ऐसे हुआ तो भारत के लिए और भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि एक तरफ तो भारत पाकिस्तान में BRI का विरोध कर रहा है क्योकि इसका रास्ता PoK से होकर निकल रहा है जिसे CPEC यानी चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा कहा जा रहा है। दूसरी तरफ अब अगर नेपाल में भी ऐसा हुआ तो सीमा के रास्ते भारत में चीनी पैठ आसान हो जाएगी, जो कि भारत की संप्रभुता के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।