साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकार आप चौंक जाएंगे कि, एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए डेटाबेस में उपलब्ध है। डेटा बेचने वाले व्यक्ति का दावा है कि, इसमें अमेरिका के करीब 32 मिलियन यूजर्स का रिकॉर्ड शामिल है। इसके अतिरिक्त मिस्र, इटली, फ्रांस, यूके, रूस और भारत के भी लाखों यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है। जिसे ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।