23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत आएंगी जापान की पहली महिला PM साने ताकाइची, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ किन मुद्दों पर होगी?

जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi 1-3 जुलाई को भारत दौरे पर आ रही हैं। उनका दौरा नई दिल्ली में होने की संभावना है। इस दौरान पीएम मोदी से अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 23, 2026

PM Sanae Takaichi

जापान की पीएम साने ताकाइची (IANS Photo)

Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची (PM Sanae Takaichi) जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली हैं। यह उनका प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला आधिकारिक भारत दौरा होगा। जानकारी के मुताबिक, ताकाइची 1 से 3 जुलाई के बीच भारत आ सकती हैं। पहले उनके गुवाहाटी दौरे की चर्चा थी, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि कार्यक्रम नई दिल्ली में ही होगा।

पीएम साने ताकाइची का दिल्ली दौरा

जापानी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों और समय की कमी को देखते हुए दिल्ली में बैठक कराने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि राजधानी से बाहर यात्रा करने में अतिरिक्त व्यवस्थाओं की जरूरत होगी, इसलिए दौरा दिल्ली में आयोजित होने की संभावना ज्यादा है। दोनों देशों की सरकारें इस दौरे के जरिए भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रमों को शामिल करना चाहती हैं।

मोदी और ताकाइची के बीच किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साने ताकाइची की बैठक में सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जापान और भारत आने वाले सालों में सहयोग बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना इस दौरे का बड़ा उद्देश्य माना जा रहा है। हाल ही में फ्रांस में हुए G7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और साने ताकाइची की मुलाकात हुई थी। इस दौरान मोदी ने कहा था कि भारत और जापान अलग-अलग क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करते रहेंगे, जिसमें व्यापार और निवेश अहम प्राथमिकता रहेंगे।

गुवाहाटी दौरे की भी थी तैयारी

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जापानी प्रधानमंत्री के गुवाहाटी आने की संभावना जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, जापान की माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम सनाए ताकाइची के 1 जुलाई से गुवाहाटी का दौरा करने और वहां माननीय प्रधानमंत्री के साथ शिखर-स्तरीय बातचीत करने की संभावना है।

इसके बाद जापान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि ताकाीची जुलाई की शुरुआत में असम का दौरा कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ जापान की 50 से ज्यादा कंपनियों और संगठनों के प्रतिनिधि भी भारत आ सकते हैं।