भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए। लियो वराडकर फाइन गेल पार्टी के नेता हैं। एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सदन में 87 सदस्यों ने नए प्रधानमंत्री के रूप में उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि 62 सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया। आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस ने नए प्रधानमंत्री के रूप में लियो वराडकर की नियुक्ति की। इस बाद आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने ऐलान किया वो अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। लियो वराडकर के अतिरिक्त यूरोप में इस वक्त दो और भारतवंशी प्रधानमंत्री हैं। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारतवंशी हैं।