इधर ईरान पर इज़राइल के हवाई हमले के बाद भारत ने ईरान और इज़राइल दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा,"ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों और भारतवंशियों से अपील है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक गतिविधियों से बचें व दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई सलाह का पालन करें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाएं।"