
Landslide in Indoensia
इंडोनेशिया (Indonesia) में इस समय मौसम की मार से लोग परेशान हैं। देश के गोरोंटालो (Gorontalo) प्रांत के बोन बोलांगो (Bone Bolango) रेजेंसी में सोने की खदान में बाढ़ और फिर लैंडस्लाइड की वजह से हाहाकार मर गया। अचानक से आई इस आपदा से खदान में तबाही मच गई। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से न सिर्फ खनिकों के शिविर तबाह हुए, बल्कि 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 17 लोग इस हादसे की वजह से लापता हो गए।
बचाव कार्य जारी
इंडोनेशिया की इस खदान में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से मची तबाही के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया है जो अभी भी जारी है। लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी है। इस बचाव कार्य में लगभग 180 कर्मचारी, सैनिक, पुलिसकर्मी और आपदा एजेंसी के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
कई घर और निवासी हुए प्रभावित
गोरोंटालो सर्च एंड रेस्क्यू टीम के अनुसार खनन स्थल से दूर कई पुल भी टूट गए। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह भी बताया कि 5 उप-जिलों में 288 घर प्रभावित हुए, जिनमें बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कीचड़ और मलबा भर गया। इस आपदा से करीब 1,029 निवासी भी प्रभावित हुए।
यह भी पढ़ें- US Gun Violence: अमेरिका में गोलीबारी से फिर मचा हंगामा, 2 लोगों की मौत और 19 घायल
Updated on:
08 Jul 2024 02:22 pm
Published on:
08 Jul 2024 02:22 pm
