अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है और यह लंबे समय से चली आ रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की यह समस्या न ही खत्म हो रही है और न ही कम। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना मिशिगन (Michigan) राज्य के डेट्रॉइट (Detroit) शहर में हुई।
पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी
डेट्रॉइट में रविवार को तड़के सुबह एक ब्लॉक पार्टी के दौरान गोलीबारी हो गई। लोगों में किसी बात पर बहस शुरू हो गई और बहस जल्द ही लड़ाई में बदल गई। लड़ाई इतनी गंभीर हो गई कि कुछ देर बाद ही गोलीबारी भी शुरू हो गई।
2 लोगों की मौत और 19 घायल
गोलीबारी की इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में 19 लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।