30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों मील दूर अंतरिक्ष से आया रहस्यमय लेजर लाइट मैसेज, नासा ने किया बड़ा खुलासा

दुनियाभर के वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पृथ्वी को 16 मिलियन किलोमीटर की दूरी से लेजर-बीम मैसेज मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2023, 11:42 AM IST

,

,

नासा ने करीब एक करोड़ मील की दूरी से एक लेजर लाइट मैसेज को इंटरसेप्ट किया है। एक करोड़ मील से मिला मैसेज डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस टूल से संभव हुआ, जो नासा के साइकी अंतरिक्ष यान के साथ यात्रा कर रहा था। नासा के अनुसार लेजर बीम की यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 40 गुना ज्यादा है। सरल भाषा में समझें तो नासा ने एक करोड़ मील की दूरी पर साइकी मिशन भेजा था और उसने वहां जाकर लेजर लाइट बीम मैसेज धरती पर भेजा। यह डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) टूल के जरिए संभव हो पाया है।


ऐसे होगा मददगार

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये लेजर बीम का यह टेक्नोलॉजिकल डेमो एक दिन नासा मिशनों को अंतरिक्ष में गहराई से जांच करने और ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में दूसरी दुनिया की तलाश करने में मदद कर सकता है। नासा ने कहा कि यह प्रणाली मौजूदा अंतरिक्ष संचार उपकरणों की तुलना में 10 से 100 गुना तेजी से सूचना प्रसारित करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें- जाति व्यवस्था और आरक्षण पर CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान, सरकार की दखल को लेकर कही ये बात

यह भी पढ़ें- गुलाबी बालों वाली AI मॉडल के लाखों दीवाने: बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहें असली, कमाई जान उड़ जाएंगे होश