इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा तनाव अब धीरे-धीरे युद्ध का रूप ले रहा है। आज, शुक्रवार, 13 जून को तड़के सुबह इज़रायली एयरफोर्स ने ईरान के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाते हुए ईरानी राजधानी तेहरान (Tehran) में परमाणु ठिकानों के साथ ही सैन्य ठिकानों पर भी एयरस्ट्राइक्स की। जानकारी के अनुसार तेहरान में इज़रायली हमलों की वजह से एक के बाद एक 6 धमाके सुनाई दिए। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भी साफ कर दिया है कि यह सैन्य कार्रवाई अगले कई दिनों तक जारी रह सकती है। इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में ईरान को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। इज़रायली हमले में ईरान ने अपनी सेना के एक प्रमुख कमांडर को भी खो दिया है।