Iran War Latest News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब केवल ईरान और अमेरिका के बीच टकराव तक सीमित नहीं रह गया है। रूस की मध्यस्थता की कोशिशें, सऊदी अरब पर हूती हमले के बाद सैन्य कार्रवाई और रणनीतिक समुद्री मार्गों पर बढ़ती सख्ती ने हालात को और जटिल बना दिया है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत से कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं पर ध्यान गया है, लेकिन जमीन पर तनाव बरकरार है।