इस आग की लपटे दूर दूर से देखी जा सकती थी। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड लगातार इस आग को काबू पाने की कोशिश में जूटे रहे। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन ईराकी सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, गवर्नर ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर भीतर जांच के शुरुआती नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। गवर्नर ने कहा, हमने बिल्डिंग के मालिक और मॉल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। गर्वनर ने इस घटना को एक आपदा और त्रासदी करार दिया है। यह घटना शहर के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इसमें अभी तक 50 लोगों की जान जा चूकी है।