आतंकवाद दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है, जिसके खिलाफ दुनिया के कई देश लड़ाई लड़ रहे है। आतंकवाद के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अमरीका ने हाल ही में एक बड़ा एक्शन लिया है। अमरीका (United States of America) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खूंखार आतंकवादी बिलाल अल सुदानी (Bilal al-Sudani) को मार गिराया है। अमरीकी आर्मी ने यह काम सोमालिया (Somalia) में घुसकर किया। अमरीकी आर्मी का यह एक्शन आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाही मानी जा रही है।